बैंकों में अब दूसरे और चौथे शनिवार को होगी छुट्टी

बैंक के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग को मंजूर कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बैंक के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग को मंजूर कर लिया है।

ऑल इंडिया बैंक इंप्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा, 'शनिवार को अवकाश के बारे में अधिसूचना आ गई है।'

फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के बैंकों में शनिवार को आधे दिन काम होता है। उन्होंने कहा, 'यह स्वागत योग्य कदम है। इससे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी और मुझे उम्मीद है कि इससे कर्मचारियों की उत्पादकता सुधरेगी।'

आपको बता दें कि अगर महीने में पांच शनिवार होंगे, तो बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद होंगे।

लेखक Reported by Bhasha