पहले बीएसएनएल घाटे में चल रही थी, अब लाभ कमा रही : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पिछली सरकारों पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां या तो घाटे में चली गई या फिर उन्हें बेच दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पिछली सरकारों पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां या तो घाटे में चली गई या फिर उन्हें बेच दिया गया। मोदी ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "अब चीजें बदल चुकी हैं।"

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया, दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अब लाभ कमा रही हैं। मोदी ने कहा, "एयर इंडिया की पहले आलोचना की जाती थी। जिस वक्त विश्व की हर दूरसंचार कंपनी मुनाफा कमा रही थी, वहीं बीएसएनएल घाटे में चल रही थी। अब बीएसएनएल भी अच्छा लाभ कमा रही है।"

 

लेखक IANS