Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Petrol Diesel Rate: सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमत चेक कर सकते हैं.

Petrol Diesel Price Today January 6: सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं.

Petrol Diesel Price Today January 6: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज के भाव (Petrol Diesel Price Today ) सुबह 6 बजे जारी कर दिए हैं और इनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश के चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर हैं. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी हलचल के बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हर रोज 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी करती हैं. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. 

चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                    96.72                     89.62
मुंबई                     106.31                   94.27
कोलकाता              106.03                   92.76
चेन्नई                     102.63                   94.24

चेक करें अपने शहर का रेट      

ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह-सुबह नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट पर जाकर और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमत चेक कर सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वॉलमार्ट ने फोनपे के मुख्यालय स्थानांतरण से जुड़े कर का भुगतान किया

पिछले साल 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. 22 मई से ये नए दाम जारी हुए थे और तभी से स्थिर बनें हैं. देखते हैं देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में रिकवरी, निफ्टी 22,450 के करीब; बैंक, ऑटो में बढ़त
2 Brokerage View: M&M, HAL, बायोकॉन पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज, कितना रखा टारगेट प्राइस?
3 शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, 18 मई को NSE-BSE में फिर से होगी DR साइट पर स्पेशल ट्रेडिंग
4 भारतीय इकोनॉमी इस साल 6.9% की दर से बढ़ेगी! UN ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, क्‍या हैं कारण?