16वें दिन पेट्रोल 16 पैसे और डीज़ल 14 पैसे महंगा, दिल्‍ली में CNG भी हुई महंगी

सोमवार मध्यरात्रि से दिल्ली में सीएनजी 41.97 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों ... नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1.55 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 48.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 1.36 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बयान में कहा कि रुपये में गिरावट तथा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कच्चे माल की लागत बढ़ी है जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों बीच आखिर क्‍यों केंद्र और राज्‍य सरकारें नहीं घटा रहीं टैक्‍स

पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने पर कम होंगे दाम? जानें जीएसटी नेटवर्क पैनल के हेड सुशील मोदी की राय
VIDEO: तेल के बढ़ते दामों से बढ़ रही लोगों की नाराजगी
लेखक NDTVKhabar News Desk