Petrol, Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट, जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम; यहां देखें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: पिछले चार महीनों से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर नहीं देखा गया है. बता दें कि देश में रिटेल फ्यूल प्राइस अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों के आधार पर 15 दिनों के रोलिंग औसत पर तय किए जाते हैं.

Fuel Price Today: कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Oil Prices Today- सोमवार, 1 अगस्त, 2022 को सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज भी दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नए महीने की शुरुआत के साथ कच्चे तेल के बाजार में हल्की गिरावट भी आई है. पिछले चार महीनों से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर नहीं देखा गया है. बता दें कि देश में रिटेल फ्यूल प्राइस अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों के आधार पर 15 दिनों के रोलिंग औसत पर तय किए जाते हैं. 

हालांकि, फ्यूल की सप्लाई की चिंताओं के बीच भारत में कीमतों पर इसका असर नहीं है. अगर आज क्रूड की बात करें तो सोमवार को तड़के सुबह क्रूड फ्यूचर में गिरावट दर्ज की गई. इस हफ्ते ऑयल सप्लाई को लेकर ओपेक+ देशों की बैठक होने वाली है. 

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर इस दौरान 0.6% गिरकर 103.34 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था, यूएस डबल्यूटीआई 0.7% गिरकर 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर था. शुक्रवार को दोनों ही कॉन्ट्रैक्ट को 2-2 डॉलर से ज्यादा का लाभ हुआ था. हालांकि, जुलाई के साथ इनमें लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज हुई.

अब देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट देख लेते हैं-

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk