Petrol, Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगाम, जानिए आज क्‍या रहे दाम 

Petrol, Diesel Price Today on 27th November, 2021 :दीवाली के मौके पर केंद्र सरकार के एक्‍साइज ड्यूटी घटाने के बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ वक्‍त में कच्‍चे तेलों के दामों में आई गिरावट को भी एक कारण माना जा रहा है.

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 23वें दिन भी नहीं बदले हैं. (फाइल)

Fuel Price Today : देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 23वें दिन भी नहीं बदले हैं. 27 नवंबर को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दीवाली के मौके पर केंद्र सरकार के एक्‍साइज ड्यूटी घटाने के बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ वक्‍त में कच्‍चे तेलों के दामों में आई गिरावट को भी एक कारण माना जा रहा है. 

केंद्र सरकार के एक्‍साइट ड्यूटी घटाने के बाद कई राज्‍य सरकारों ने भी वैट में कमी की थी, जिसके बाद कई राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के  दाम कम हुए हैं. हालांकि ज्‍यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम अब भी 100 रुपये के पार ही हैं. वहीं डीजल भी 100 रुपये के करीब है. 

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल : पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर


ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट 

देश में पेट्रोल-डीजल की रोजाना की कीमत को जानने के लिए आपको सिर्फ एक एसएमएस करना है. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.
 

लेखक NDTV Profit Desk