Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में क्या है रेट

India Fuel Prices: तेल की सप्लाई की चिंताओं के बीच भारत में लगातार फ्यूल का दाम स्थिर चल रहा है. आज सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए.

Petrol Diesel Price Today: हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं.

Petrol Diesel Price: भारत में पिछले कुछ महीने से फ्यूल का दाम स्थिर चल रहा है. आज शुक्रवार, 27 जून 2022 के दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन नहीं किया है. इससे पहले तेल कंपनियों ने अप्रैल में कीमतें आखिरी बार बढ़ाई थीं और एक महीने पहले केंद्र सरकार की एक्साइज कटौती के बाद से ही तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, इस बीच में कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा. फिलहाल क्रूड ऑयल का प्राइस 110 डॉलर के ऊपर ही बना हुआ है.

पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट आज सुबह जारी हो गए हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. मुंबई शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में सोमवार, 27 जून को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. 21 मई को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल के दामों में अधिकतम 9 रुपये और डीजल के दाम में सात रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी.

अब आते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर, तो देश के कुछ प्रमुख शहरों में तेल के मौजूदा रेट कुछ यूं हैं- 

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 101.01 92.27
कोलकाता 110.52 95.42
मुंबई 115.88 100.10
चेन्नई 106.69 96.76
स्रोत : इंडियन ऑयल

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा.

VIDEO: राजस्थान में अग्निपथ से नाराज हैं युवा, लेकिन कर रहे हैं वायुसेना भर्ती की तैयारी

लेखक NDTV Profit Desk