Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल के लिए चुकाने होंगे कितने पैसे, यहां जानिए तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: रोज तेल कंपनियों द्वारा नए दाम सुबह 6 बजे जारी होते हैं. जिसके साथ ही ये लागू हो जाते हैं.

केंद्र ने 22 मई को ईंधन पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी.

Fuel Price Today 20 October: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं और दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में इनकी कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं. यानी 20 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है है. ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर तेल की कीमतों पर नहीं पड़ा हैं. तेल विपणन कंपनियों के रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये बनीं हुई हैं. 

तेल की कीमतें :

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24

केंद्र ने 22 मई को ईंधन पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्‍ता हो गया था. तभी से इनके दामों में वृद्धि नहीं हुई है. वहीं कुछ शहरों में तेल की कीमतों में मामूली से वृद्धि हुई है. नीचे बताई गई प्रक्रिया के तहत आपके शहर में इनके क्या दाम हैं, ये पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- MakeMyTrip, Goibibo और OYO पर 392 करोड़ रुपये का जुर्माना

घर बैठै पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं. घर बैठे भी तेल की नए भाव का पता कर सकते हैं. घर बैठे अपने शहर में तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

Video : रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हरियाणा बीजेपी के कई नेता

लेखक NDTV Profit Desk