Petrol, Diesel Price: छह महीनों के निचले स्तर के करीब कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम यहां चेक कर लें

Petrol-Diesel Price Today: पिछले चार महीनों में कच्चे तेल ने 120 डॉलर तक का स्तर देखा है. हालांकि, भारतीय बाजार में डेली रिवीजन होने के बावजूद इन उतार-चढ़ावों से परे सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.

Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल में रिकवरी, पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां आज बुधवार को कच्चा तेल अपने छह महीनों के सबसे निचले स्तर से ऊपर आता दिखा. वहीं, घरेलू बाजार में फ्यूल के रिटेल दाम जस के तस बने हुए हैं. पिछले चार महीनों में कच्चे तेल ने 120 डॉलर तक का स्तर देखा है. लेकिन पिछले कुछ वक्त से इसने औसतन गिरावट देखी है. मंगलवार को इसमें तेज गिरावट आई थी, जिससे अपने छह महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, भारतीय बाजार में डेली रिवीजन होने के बावजूद इन उतार-चढ़ावों से परे सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी दाम स्थिर रखे गए हैं. 6 अप्रैल, 2022 के बाद से पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे के संशोधन में कोई नया अपडेट नहीं दिया है. हां, इस बीच में केंद्र और राज्यों की ओर से टैक्स में कटौती के चलते फ्यूल थोड़ा नीचे आया है.

अगर आज कच्चे तेल की बात करें तो ऑयल प्राइस में मंगलवार को 3% की गिरावट के चलते छह महीनों के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज रिकवरी दिख रही थी. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.1% चढ़कर 92.47 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. वहीं यूएस डब्लूटीआई 0.3% चढ़कर 86.80 डॉलर प्रति बैरल पर था.

हाजिर बाजार में दाम देखें तो कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,086 रुपये प्रति बैरल रह गई थी.

अब देख लेते हैं कि पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट क्या चल रहे हैं-

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk