Petrol, Diesel Price Today : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, यहां चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

Petrol, Diesel Price Today on 17th January, 2022 : 17 जनवरी, 2022 को भी देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. वहीं, कच्चे तेल का बाजार लगातार उछाल पर है. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.91 प्रतिशत बढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोमवार यानी 17 जनवरी, 2022 को भी देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. वहीं, कच्चे तेल का बाजार लगातार उछाल पर है. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.91 प्रतिशत बढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.32 डॉलर प्रति बैरल हो गई थी. भारतीय वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 46 रुपये की तेजी के साथ 6,127 रुपये प्रति बैरल हो गई थी.

एक बार देख लेते हैं देश के अलग-अलग शहरों में तेल के दाम क्या चल रहे हैं-

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

घर बैठे ईंधन की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk