Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल में 4.29% का जबरदस्त उछाल, देख लें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price on 30th November, 2021 : पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल गिरावट देख रहा था. लेकिन सोमवार के कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.29 प्रतिशत बढ़कर 75.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं, आज लगातार 26वें दिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं.

Petrol-Diesel Price : क्रूड ऑयल में बढ़ोतरी, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. मंगलवार यानी 30 नवंबर, 2021 को यह लगातार 26वां दिन है, जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, सोमवार को क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल गिरावट देख रहा था. लेकिन सोमवार के कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.29 प्रतिशत बढ़कर 75.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया. 

अगर देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की बात करें तो दिल्ली में जहां पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर पर रुका हुआ है, वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई और भोपाल में पेट्रोल अभी भी काफी महंगा है. मुंबई में जहां पेट्रोल 110 रुपये के बिल्कुल करीब है, वहीं, भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 107.23 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता, चेन्नई में भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर है. वहीं, इन शहरों में डीजल 85 से 95 रुपये के रेंज में बिक रहा है.

ये भी पढ़ें  : '...तो घट जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम'- Crude Oil की चाल पर अगले कुछ दिनों तक रहेगी नजर

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतें विदेशी मुद्रा बाजार और क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से देश में रोज बदलती हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे-बैठे तेल की कीमतें जान सकता हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.

Video : सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

लेखक NDTV Profit Desk