पेट्रोल की कीमत 56 पैसे घटी, नई दरें मध्य रात्रि से प्रभावी

डॉलर के मुकाबले रुपया में मजबूती के रुख के बीच पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा कारोबार करने वाली प्रमुख सरकारी कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। नई कीमतें मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।

डॉलर के मुकाबले रुपया में मजबूती के रुख के बीच पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा कारोबार करने वाली प्रमुख सरकारी कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। नई कीमतें मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।

दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम को घटकर 67.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यह फिलहाल 68.46 रुपये प्रति लीटर था।

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा भी इसी अनुरूप पेट्रोल की कीमतें घटाए जाने की परंपरा रही है। हालांकि, इनके पंपों पर कीमतों में इंडियन ऑयल की तुलना में एक या दो पैसे प्रति लीटर का अंतर हो सकता है।

इंडियन ऑयल ने कहा, ‘पेट्रोल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर घटाने का निर्णय किया गया है जिसमें दिल्ली में राज्य कर शामिल नहीं हैं। नई कीमत 9 अक्टूबर से प्रभावी होगी।’

मुंबई में पेट्रोल 71 पैसे घटाकर 74.43 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में कीमत 70 पैसे घटाकर 75.44 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। वहीं चेन्नई में कीमत 71.48 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी जो अभी 72.19 रुपये प्रति लीटर है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने जून, 2010 में पेट्रोल को मूल्य निर्धारण से मुक्त कर दिया था जिससे तेल कंपनियों को लागत के मुताबिक कीमत तय करने की छूट मिल गई। इससे पहले पेट्रोल की कीमत 24 जून को 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी।

लेखक NDTV Profit Desk