फेसबुक (Facebook) इंडिया के नये उद्योग निदेशक होंगे पुलकित त्रिवेदी

फेसबुक ने ई-वाणिज्य, खुदरा, यात्रा और वित्तीय सेवा खंडों के लिये पुलकित तिवारी को उद्योग निदेशक नियुक्त किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

फेसबुक ने ई-वाणिज्य, खुदरा, यात्रा और वित्तीय सेवा खंडों के लिये पुलकित त्रिवेदी को उद्योग निदेशक नियुक्त किया है.

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि अपनी नई भूमिका में त्रिवेदी देश में ग्राहकों के साथ रणनीतिक संबंधों को बनाये रखेंगे और उसे मजबूत बनाएंगे.

पुलकित इससे पहले, गूगल, इंटेल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम और एचसीएल जैसी कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं.

 

लेखक Bhasha