आरबीआई की पहल से डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूती के साथ 65.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा किए गए उपायों से रुपये में यह तेजी आई।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूती के साथ 65.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा किए गए उपायों से रुपये में यह तेजी आई।

गुरुवार को रुपया 106 पैसे की बढ़त के साथ 66.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने के अलावा शेयर बाजार मजबूती के साथ खुलने एवं विदेश में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

लेखक NDTV Profit Desk