त्योहारों के मौसम में आज रिजर्व बैंक दे सकता है आम लोगों को तोहफा

त्योहारों के मौसम में रिजर्व बैंक से आम लोगों को तोहफा मिल सकता है। अपनी अर्धवार्षिक कर्जनीति ऐलान से पहले आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया है।

रिजर्व बैंक आज आम लोगों को ब्याज दरों में कटौती का तोहफा दे सकता है। हो सकता है कि लोगों की ईएमआई जल्द ही कम हो जाए।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने आज होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले इस बात के संकेत दिए हैं। महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक कि चिंताएं अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी रिजर्व बैंक आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उनमें बदलाव कर सकता है।

मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए हुई पिछली बैठकों में भी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की जाती रही, लेकिन रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू में करने के बात कहकर उनमें कोई कटौती नहीं की इसलिए आज देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में रिजर्व बैंक आम आदमी को कोई तोहफा देगा या नहीं।

लेखक NDTV Profit Desk