आरकॉम को सिस्तेमा सौदे के लिए शेयर बाजारों से मिली हरी झंडी

रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) ने गुरुवार को कहा कि शेयर बाजारों (बीएसई और एनएसई) ने एमटीएस के नाम से कारोबार करने वाली रूस की दूरसंचार कंपनी सिस्तेमा की भारतीय इकाई, सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज (एसएसटीएल) के अधिग्रहण के सौदे को मंजूरी दे दी है।

रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने बंबई शेयर बाजार को बताया, 'हम आपको बताना चाहते हैं कि हमें बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमटेड (एनएसई) से इस संबंध में पत्र मिल गया है।' कंपनी ने कहा, 'रिलायंस कम्यूनिकेशंस और एसएसटीएल इस योजना की मंजूरी के संबंध में बंबई हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट में आवश्यक याचिका दायर करेगी।'

देश की चौथी सबसे बड़ी दूरसचांर कंपनी आरकॉम ने नवंबर में सिस्तेमा की भारतीय परिचालन इकाई के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

लेखक Reported by Bhasha