धोखाधड़ी के आरोप में रीबॉक के पूर्व एमडी और सीओओ समेत पांच गिरफ्तार

रीबॉक इंडिया के बर्खास्त प्रबंध निदेश सुभिन्दर सिंह तथा पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विष्णु भगत को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

रीबॉक इंडिया के बर्खास्त प्रबंध निदेश सुभिन्दर सिंह तथा पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विष्णु भगत को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों को कंपनी में 870 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त भूपिन्दर सिंह ने बताया कि सिंह, प्रेम के साथ संजय मिश्रा, प्रशांत भटनागर तथा सुरक्षित भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। अदालत से इन्हें हिरासत में लिए जाने का अनुरोध किया जाएगा। सिंह के नेतृत्व में ही मामले की जांच हो रही है।

सुभिन्दर सिंह तथा भट्ट पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा अन्य आरोप लगे हैं।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में सपाट कारोबार, निफ्टी 22,400 के करीब; बैंक, IT पर दबाव
2 भारतीय इकोनॉमी इस साल 6.9% की दर से बढ़ेगी! UN ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, क्‍या हैं कारण?
3 भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत खराब, ये शेयर फोकस में रखें