सुधार उपायों से देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा : मोंटेक

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने उम्मीद जताई कि पेंशन क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए खोलने और बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने के सरकार के निर्णयों से निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

अहलूवालिया ने बताया, मुझे लगता है कि भारत में निवेश करने का इच्छुक कोई भी निवेशक इस संदेश को पढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सुधारों की दूसरी लहर में पेंशन क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए खोलने और बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने नए कंपनी विधेयक, प्रतिस्पर्धा कानून और वायदा अनुबंधन नियमन में संशोधन संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की।

लेखक NDTV Profit Desk