रिलांयस जियो (Reliance Jio) लेकर आया दीवाली तोहफा : आज से शुरू है ऑफर, जानें सबकुछ

रिलायंस जियो (Reliance Jio) दीवाली पर अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है. 399 रुपये का रीचार्ज करवाइए और पूरा 100 फीसदी कैशबैक पाइए.

रिलांयस जियो (Reliance Jio) लेकर आया दीवाली तोहफा (प्रतीकात्मक फोटो)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) दीवाली पर अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है. 399 रुपये का रीचार्ज करवाइए और पूरा 100 फीसदी कैशबैक पाइए. कंपनी ने इस बाबत सूचना देते हुए कहा है कि यह ऑफर 12 से 18 अक्टूबर के बीच वैलिड है. जियो का यह ऑफर दीवाली धन धना धन ऑफर है.

पढ़ें- रिलायंस जियो 4जी सिम इस्तेमाल करते हैं? स्पीड बढ़ाने के लिए यह काम कर डालिए

कैशबैक वाउचर के रूप में मिलेगा जिसे आप रीचार्ज करवाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं. गुरुवार यानी आज से शुरू हो रहे इस ऑफर की मियाद दिवाली से एक दिन पूर्व खत्म हो जाएगी. इस बीच चार्ज करवाने वाले को 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे. इन वाउचर्स का फायदा भविष्य में 309 रुपये का उससे ज्यादा का रिचार्ज या 91 रुपये या उससे ज्यादा का डेटा वाला रिचार्ज कराने पर उठाया जा सकता है.

लेखक NDTVKhabar News Desk