डॉलर के मुकाबले रुपया आठ महीने में पहली बार 60 के नीचे

विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने के बीच बैंकों व निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने से अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ महीने में पहली बार 60 के नीचे आ गया।

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती जारी है और दोपहर के कारोबार में सतत विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ आज डॉलर-रुपया विनिमय दर 60 के नीचे 59.90 पर पहुंच गया। जुलाई 2013 के बाद से रुपये का उच्च स्तर है।

कारोबारियों के अनुसार बैंक तथा निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की सतत बिकवाली से तथा घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा कल के बंद के मुकाबले मजबूत होकर 60.18 रुपये प्रति डालर पर खुला तथा बाद में दोपहर के कारोबार में मजबूती होकर 59.90 तक चला गया। जुलाई 2013 से पहले यह स्तर नहीं देखा गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 60.31 पर बंद हुआ था।

लेखक NDTV Profit Desk