डॉलर की तुलना में रुपया 10 पैसे मजबूत खुला

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर की तुलना में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 55.42 प्रति डॉलर पर खुला।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर की तुलना में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 55.42 प्रति डॉलर पर खुला। निर्यातकों और कुछ बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने से रुपये की धारणा को बल मिला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि डॉलर की तुलना में यूरो में बढ़त और घरेलू शेयर बाजार के तेज खुलने से रुपये की धारणा को बल मिला। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त के साथ 55.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

लेखक NDTV Profit Desk