रिजर्व बैंक और सेबी के कदमों से रुपया 59 के स्तर पर लौटा

फारेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने और स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूती के साथ खुलने से भी रुपया की धारणा मजबूत हुई।

रुपये में भारी उतार चढ़ाव को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बाजार नियामक सेबी द्वारा उठाए गए कदमों के बाद रुपया प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी के रुख से आज रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 59.41 प्रति डॉलर पर खुला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नांके ने कहा कि भारी प्रोत्साहन कार्यक्रम कुछ समय जारी रहेगा।

फारेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने और स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूती के साथ खुलने से भी रुपया की धारणा मजबूत हुई।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे मजबूत होकर 59.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

लेखक NDTV Profit Desk