आरबीआई की पहल के बीच रुपया 26 पैसे मजबूत

रुपये की गिरावट थामने के लिए आरबीआई की अतिरिक्त पहलों की घोषणा के मद्देनजर स्थानीय मुद्रा आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 26 पैसे की मजबूती के साथ 59.50 के स्तर पर आ गया।

रुपये की गिरावट थामने के लिए आरबीआई की अतिरिक्त पहलों की घोषणा के मद्देनजर स्थानीय मुद्रा आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 26 पैसे की मजबूती के साथ 59.50 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि विदेशी मुद्रा बाजार में अत्यधिक सट्टेबाजी और उतार-चढ़ाव पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई द्वारा पिछली रात की गई घोषणा से रुपये को समर्थन मिला।

आरबीआई ने हर बैंक के लिए कुल जमा पर नकदी समायोजन सुविधा (लैफ) एक प्रतिशत से घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया गया। इस तरह केंद्रीय बैंक से लिया जाने वाला ऋण सीमित होगा।

लेखक NDTV Profit Desk