सचिन बने बीएमडब्ल्यू के ब्रांड अंबेसडर

बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई कार लॉन्च की है। कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू के बड़े फैन सचिन तेंदुलकर के हाथों ही लॉन्च कराया।

बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई कार लॉन्च की है। कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू के बड़े फैन सचिन तेंदुलकर के हाथों ही लॉन्च कराया।

इसके साथ ही मास्टर−ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब मशहूर जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू के नए ब्रैंड अम्बेसडर बन गए हैं।
सचिन दुनिया के पहले सेलीब्रिटी हैं जिन्हें बीएमडब्ल्यू ने अपनी शानदार गाड़ियों को मशहूर करने के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।

सचिन का नाम आमतौर पर लोग फरारी से जोड़ते हैं। सचिन के पास फॉर्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकार की भेंट की गई फरारी थी भी लेकिन तेज़ तर्रार स्पोर्ट्स कारों के शौकीन सचिन बीएमडब्ल्यू के भी बहुत बड़े दिवाने हैं।

लेखक NDTV Profit Desk