एसबीआई ने महिलाओं के लिए कार लोन सस्ता किया

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास लोन लेने वाली महिला ग्राहकों के लिए कार लोन पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास लोन लेने वाली महिला ग्राहकों के लिए कार लोन पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

बैंक यह छूट 'उनका घर उनकी कार' लॉयल्टी योजना के तहत दे रहा है। बैंक ने बयान में कहा कि इस योजना के तहत ‘उनका घर’ के तहत लोन लेने वाली महिलाओं को कार के लिए 10 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा।

वहीं इस योजना के बाहर की महिलाओं को 10.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर ही कार के लिए लोन दिया जाएगा।

इस साल अप्रैल में एसबीआई ने नई महिला ग्राहकों के लिए ‘उनका घर’ योजना के तहत आवास लोन पर ब्याज दर 10.10 प्रतिशत से घटाकर 9.85 प्रतिशत कर दी थी।

इस बीच, बैंक ने एमकैश भी शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक किसी भी व्यक्ति को उसका बैंक खाते के ब्योरे के बिना धन का स्थानांतरण कर सकते हैं। इसमें धन पाने वाला व्यक्ति एसबीआई के साथ बैंकिंग लेनदेन करता हो यह जरूरी नहीं है।

लेखक NDTV Profit Desk