शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 723 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 8,097 पर पहुंचा

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 722.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,717.37 पर और निफ्टी 227.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 722.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,717.37 पर और निफ्टी 227.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.22 अंकों की तेजी के साथ 27,473.36 पर खुला और 722.77 अंकों या 2.63 फीसदी गिरावट के साथ 26,717.37 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,501.15 के ऊपरी और 26,677.64 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,316.60 पर खुला और 227.80 अंकों या 2.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,331.95 के ऊपरी और 8,083.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 347.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,265.23 पर और स्मॉलकैप 348.38 अंकों की गिरावट के साथ 10,829.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (4.24 फीसदी), रियल्टी (4.04 फीसदी), बिजली (3.67 फीसदी), बैंकिंग (3.66 फीसदी) और धातु (3.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में सपाट कारोबार; निफ्टी 22,200 के करीब, ऑटो, FMCG में बिकवाली
2 अप्रैल में म्यूचुअल फंड्स ने क्या खरीदा क्या बेचा?
3 Lok Sabha Elections 2024: 3 रैलियों के साथ महाराष्ट्र में जोर लगाएंगे PM मोदी, आज मुंबई के घाटकोपर में रोड शो
4 Haldiram's की बढ़ी डिमांड, 76% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इन विदेशी कंपनियों ने दिया ऑफर