सेंसेक्स में 86 अंकों की गिरावट, निफ्टी 20 अंक टूटा

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 22,628.96 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुए।

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 22,628.96 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.28 अंकों की गिरावट के साथ 22,642.05 पर खुला और 86.37 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 22,628.96 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,679.18 के ऊपरी और 22,526.89 निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.05 अंकों की गिरावट के साथ पर 6,758.35 खुला और 20.10 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 6,776.30  पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,789.35 के ऊपरी और 6,743.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 7.18 अंकों की तेजी के साथ 7,338.46 पर और स्मॉलकैप 49.30 अंकों की तेजी के साथ 7,523.18 पर बंद हुए।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा  (0.91 फीसदी), उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (0.40 फीसदी) और रियल्टी (0.29 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 FIIs ने की 1,875 करोड़ रुपये की बिकवाली, सिंगापुर एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग
2 ग्लोबल पोर्ट्स फोरम ने अदाणी पोर्ट्स को किया सम्मानित, बताया सबसे प्रोग्रेसिव बंदरगाह