सेंसेक्स 47 अंक टूटा, निफ्टी 16 अंक कमजोर

बीएसई सेंसेक्स 47.38 अंक गिरकर 20,612.14 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 15.65 अंक टूटकर 6139.05 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 47.38 अंक गिरकर 20,612.14 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 15.65 अंक टूटकर 6139.05 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बैंक, पावर, रियल्टी और तेल एवं गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई। हालांकि कारोबार शुरू होने पर बाजार में तेजी देखी गई और सेंसेक्स करीब 100 अंक तक चढ़ गया था, निफ्टी भी लगभग 29.80 अंकों ऊपर था, लेकिन बाद में बाजार में बिकवाली का जोर बढ़ने लगा और प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गए।

लेखक NDTV Profit Desk