शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 54 अंक टूटा

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,085.93 पर और निफ्टी 18.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,095.95 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,085.93 पर और निफ्टी 18.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,095.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.01 अंकों की तेजी के साथ 27,164.95 पर खुला और 54.01 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 27,085.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,169.12 के ऊपरी और 26,972.39 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,114.20 पर खुला और 18.65 अंकों यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 8,095.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,114.80 के ऊपरी और 8,060.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 10.20 अंकों की तेजी के साथ 9,615.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 38.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,495.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.49 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.13 फीसदी) और वाहन (0.11 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (4.42 फीसदी), धातु (1.50 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.00 फीसदी), तेल एवं गैस (0.53 फीसदी) और बिजली (0.49 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 FIIs ने की 776 करोड़ रुपये की बिकवाली, वेदांता ने पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी
2 भारतीय मसालों पर UK ने पैनी की नजर, बढ़ाई निगरानी, क्वालिटी के नए पैमाने जोड़े
3 Lok Sabha Elections 2024: चार चरणों के चुनाव में 66.95% वोटिंग, चुनाव आयोग ने दी जानकारी