सेंसेक्स में 630 अंकों की जोरदार गिरावट, निफ्टी 198 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 629.82 अंकों की गिरावट के साथ 26,877.48 पर और निफ्टी 198.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,126.95 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 629.82 अंकों की गिरावट के साथ 26,877.48 पर और निफ्टी 198.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,126.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,502.91 पर खुला और 629.82 अंकों या 2.29 फीसदी गिरावट के साथ 26,877.48 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,502.91 के ऊपरी और 26,837.39 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.90 अंकों की तेजी के साथ 8,326.15 पर खुला और 198.30 अंकों या 2.38 फीसदी गिरावट के साथ 8,126.95 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,326.15 के ऊपरी और 8,115.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 179.88 अंकों की गिरावट के साथ 10,274.08 पर और स्मॉलकैप 188.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,778.70 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.30 फीसदी), बिजली (3.12 फीसदी), पूजीगत वस्तुएं (3.10 फीसदी), बैंकिंग (3.09 फीसदी) और धातु (2.97 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 सिंगापुर को मिला नया प्रधानमंत्री, FIIs की बिकवाली आज भी रही जारी, अमेरिका में महंगाई घटी, मैनकाइंड फार्मा के बेहतरीन नतीजे
2 मॉनसून के स्वागत की कर लीजिए तैयारी, 31 मई को केरल में होगी पहली बारिश!
3 शहरों में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.7% हुई, पुरुषों में बेरोजगारी बढ़ी, महिलाओं की हालात सुधरी