शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 112 अंकों की तेजी पर देखा गया

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 111.82 अंकों की मजबूती के साथ 33,590.17 पर देखे गए.

प्रतीकात्मक फोटो

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 111.82 अंकों की मजबूती के साथ 33,590.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 32.05 अंकों की बढ़त के साथ 10,358.95 पर कारोबार करते देखे गए.

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त पर बंद

VIDEO- आखिर क्यों घट रहा है मुनाफ़ा?




बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.72 अंकों की बढ़त के साथ 33569.07 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.9 अंकों की मजबूती के साथ 10,350.80 पर खुला.

 

लेखक NDTVKhabar News Desk