लिवाली के चलते शेयर बाजार चमका, 3300 अंक के पार गया

घरेलू निवेशकों की लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार 176 अंक चढ़कर 33,000 अंक के पार चला गया.

प्रतीकात्मक फोटो

घरेलू निवेशकों की लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार 176 अंक चढ़कर 33,000 अंक के पार चला गया.

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 175.53 अंक यानी 0.53% सुधरकर 33,008.47 अंक पर खुला. पिछले चार सत्र के कारोबार में इसमें 891.50 अंक की गिरावट देखी गई.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.56% चढ़कर 10,179.20 अंक पर खुला है.

Video- धंधा है पर मंदा है : आखिर क्यों घट रहा है मुनाफ़ा?


ब्रोकरों के अनुसार घरेलू निवेशकों की ताजा लिवाली से शेयर बाजारों में यह रौनक देखी गई है. इसके अलावा प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 306.11 करोड़ रुपये शेयर बाजार में निवेश किए हैं.


 

लेखक NDTVKhabar News Desk