डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद

देश के शेयर बाजार सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बंद हैं। बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय और देश के संविधान निर्माता माने जाने वाले डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को वर्तमान मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मऊ में हुआ था।

देश के शेयर बाजार सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बंद हैं। बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय और देश के संविधान निर्माता माने जाने वाले डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को वर्तमान मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मऊ में हुआ था। उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था। बाबा साहेब संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और देश के प्रथम कानून मंत्री थे।

शेयर बाजार इस सप्ताह शुक्रवार को 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बंद रहेंगे।

देश के शेयर बाजारों में गत सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 22,628.96 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुए थे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई थी। मिडकैप 7.18 अंकों की तेजी के साथ 7,338.46 पर और स्मॉलकैप 49.30 अंकों की तेजी के साथ 7,523.18 पर बंद हुए थे।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 अप्रैल में म्यूचुअल फंड्स ने क्या खरीदा क्या बेचा?
2 Lok Sabha Elections 2024: 3 रैलियों के साथ महाराष्ट्र में जोर लगाएंगे PM मोदी, आज मुंबई के घाटकोपर में रोड शो
3 बाजार में सपाट कारोबार; निफ्टी 22,200 के करीब, ऑटो, FMCG में बिकवाली
4 Haldiram's की बढ़ी डिमांड, 76% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इन विदेशी कंपनियों ने दिया ऑफर