शेयर बाजार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण बंद

देश के शेयर बाजार बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत कराए जा रहे मतदान के कारण बंद हैं। इससे पिछले कारोबारी दिवस मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी।

देश के शेयर बाजार बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत कराए जा रहे मतदान के कारण बंद हैं। इससे पिछले कारोबारी दिवस मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी।

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंकों की गिरावट के साथ 26,349.33 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,864.00 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार गुरुवार को विधिवत खुलेंगे।

लेखक NDTV Profit Desk