एशियाई बाजारों में मजबूती के चलते शेयर बाजार तेजी पर

एशियाई बाजारों में मजबूती के चलते देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 49.28 अंकों की मजबूती के साथ 26,357.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,093.95 पर कारोबार करते देखे गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 60.9 अंकों की बढ़त के साथ 26368.88 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 8,105.85 पर खुला.

अंबुजा सीमेंट, आईटीसी, एचयूएल, टाटा मोटर्स निगेटिव जोन में कारोबार करते देखे जा रहे हैं. वहीं निफ्टी में एचडीएफसी, एसीसी, आइचर मोटर्स में तेजी है.

लेखक IANS