शेयर बाजार : कारोबार में मजबूती, एशियाई संकेतों के चलते सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी

देश के शेयर बाजारों के कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 150.25 अंकों की मजबूती के साथ 27,049.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 48.50 अंकों की बढ़त के साथ 8,337.10 पर कारोबार करते देखे गए.

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी.. (प्रतीकात्मक फोटो)

देश के शेयर बाजारों के कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 150.25 अंकों की मजबूती के साथ 27,049.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 48.50 अंकों की बढ़त के साथ 8,337.10 पर कारोबार करते देखे गए.

एशियाई बाजारों से मिल रहे संकेतों के चलते शेयर बाजारों में यह तेजी देखी जा रही है. मेटल स्टॉक्स में सर्वाधिक तेजी देखी जा रही है.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.2 अंकों की मजबूती के साथ 26978.44 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.65 अंकों की तेजी के साथ 8,327.80 पर खुला.

(आईएएनएस से इनपुट)

लेखक NDTV Profit Desk