सेंसेक्स में 235.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,866.09 पर हुआ बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,866.09 पर और निफ्टी 63.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,462.35 पर बंद हुआ।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,866.09 पर और निफ्टी 63.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,462.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.54 अंकों की तेजी के साथ 28,193.26 पर खुला और 235.63 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 27,866.09 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,205.12 के ऊपरी और 27,825.83 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.85 अंकों की तेजी के साथ 8,548.45 पर खुला और 63.25 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,462.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,556.25 के ऊपरी और 8,441.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 52.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,502.55 पर और स्मॉलकैप 135.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,919.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सिर्फ दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.38 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.91 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (3.52 फीसदी), रियल्टी (1.69 फीसदी), बैंकिंग (1.53 फीसदी), वाहन (1.32 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.23 फीसदी)।

लेखक Reported By Ians
जरूर पढ़ें
1 घर खर्चा: महंगाई भले ही 11 महीने के निचले स्तर पर हो, लेकिन घर के खर्चे अब भी ज्यादा
2 FIIs ने की ₹4,066 करोड़ की बिकवाली, एयरटेल का मुनाफा सिर्फ 2.3% बढ़ा, सीमेंस का मुनाफा 70.2% बढ़ा
3 Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी भी हैं करोड़पति, जानें कितनी है संपत्ति?
4 घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मामले में ब्लेम गेम शुरू, BMC का दावा- GRP ने दी थी होर्डिंग लगाने की इजाजत