गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 322 अंक, निफ्टी 97 अंक गिरकर बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 322.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,797.01 पर और निफ्टी 97.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,340.70 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 322.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,797.01 पर और निफ्टी 97.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,340.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.82 अंकों की तेजी के साथ 28,134.22 पर खुला और 322.39 अंकों या 1.15 फीसदी गिरावट के साथ 27,797.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,157.53 के ऊपरी और 27,763.82 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.05 अंकों की तेजी के साथ 8,439.30 पर खुला और निफ्टी 97.55 अंकों या 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 8,340.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,444.50 के ऊपरी और 8,330.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 163.31 अंकों की गिरावट के साथ 10,206.53 पर और स्मॉलकैप 180.51 अंकों की गिरावट के साथ 11,194.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। बिजली (2.75 फीसदी), धातु (2.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.29 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.11 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.53 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में रही तेजी, निफ्टी 22,450 के करीब बंद; अधिकतर सेक्टर चढ़े
2 Mahindra & Mahindra का एकमात्र फोकस SUVs पर: अनीश शाह
3 दिल्ली हाई कोर्ट से SpiceJet को राहत, 270 करोड़ रुपये रिफंड करने का फैसला पलटा
4 क्विक डिलीवरी सेक्टर में कंपटीशन तेज करेगी ब्लिंकिट; इंस्टामार्ट और जेप्टो के इलाके में पहुंच बनाने की बड़ी योजना