शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 52 अंक मजबूत

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 52.23 अंकों की मजबूती के साथ 34,895.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.05 अंकों की बढ़त के साथ 10,749.60 पर कारोबार करते देखे गए.

प्रतीकात्मक इमेज

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 52.23 अंकों की मजबूती के साथ 34,895.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.05 अंकों की बढ़त के साथ 10,749.60 पर कारोबार करते देखे गए. 

VIDEO: शेयर बाजार के गुर : जानें कैसे काम करता है स्टॉक एक्सचेंज? 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.2 अंकों की बढ़त के साथ 34877.71 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.95 अंकों की मजबूती के साथ 10,761.50 पर खुला.

लेखक NDTVKhabar News Desk