Share Market Today : शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, क्लोजिंग के सबसे ऊंचे स्तर 15,799 पर पहुंचा निफ्टी

Sensex, Nifty today: एनएसई निफ्टी लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है. इंडेक्स आज अपने सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर चढ़कर बंद हुआ है. आज आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में बाइंग दिखी है. सुबह में ही बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर पर खुले थे. सेंसेक्स भी अच्छा उछाल लेकर बंद हुआ है.

क्लोजिंग में रिकॉर्ड बनाकर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स भी उछला.

Stock Market Updates : घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी बनी हुई है. एनएसई निफ्टी लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है. इंडेक्स आज अपने सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर चढ़कर बंद हुआ है. आज आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में बाइंग दिखी है. सुबह में ही बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर पर खुले थे. सेंसेक्स भी अच्छा उछाल लेकर बंद हुआ है.

क्लोजिंग में सेंसेक्स 174.29 अंकों यानी 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 52474.76 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 61.60 अंकों यानी 0.39% की बढ़त लेकर 15799.40 पर बंद हुआ है. आज के कारोबार के बाद बाजार में लगभग 1744 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. वहीं, 1368 शेयर गिरे हैं. 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा है.

आज आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स 1 से 2 फीसदी बढ़ गए. FMCG और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली दिखी.

अगर ओपनिंग पर नजर डालें तो दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सुबह अपने तब तक के उच्चतम स्तर पर खुले थे. निफ्टी ने आज पहली बार 15,800 का रिकॉर्ड छुआ, वहीं, सेंसेक्स भी 52,500 के ऊपर अपने उच्चतम रिकॉर्ड पर पहुंच गया. सुबह 10.23 पर सेंसेक्स में 267.56 अंकों यानी 0.51% की तेजी दर्ज की गई और इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई स्तर 52,568.03 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 15,814.90 के स्तर पर था. इंडेक्स में इस दौरान 77.15 अंकों यानी 0.49% की तेजी दर्ज हुई.

ओपनिंग में सेंसेक्स 228.01 अंकों यानी 0.44% की उछाल लेकर 52528.48 के लेवल पर खुला और निफ्टी 73.20 अंकों यानी 0.47% की बढ़त लेकर 15811.00 के लेवल पर खुला. ओपनिंग में लगभग 1667 शेयरों में तेजी आई, वहीं 294 शेयर गिर गए, वहीं 47 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर तेजी के साथ खुले थे. शुरुआती कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स को छोड़कर सेंसेक्स के सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

लेखक NDTV Profit Desk