Share Market Today : बैंकिंग शेयरों ने भरा दम, लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ बाजार

Sensex, Nifty today: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं. पहले हाफ में बाजार बचते-बचते ट्रेड करते हुए नजर आए थे, लेकिन दोपहर में ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई और टाटा स्टील में बढ़त के चलते उछाल देखी गई.

शेयर बाजारों में उछाल के साथ क्लोजिंग.

Stock Market Updates : घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई है. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं. पहले हाफ में बाजार बचते-बचते ट्रेड करते हुए नजर आए थे, लेकिन दोपहर में ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई और टाटा स्टील में बढ़त के चलते उछाल देखी गई.

सेंसेक्स आज क्लोजिंग में 226 अंक चढ़कर 52,925 के लेवल पर रुका, वहीं निफ्टी 70 अंक उछलकर 15,860 पर बंद हुआ.

अगर ओपनिंग को देखें तो जुलाई सीरीज की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन शुरुआती कारोबार में दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट ट्रेडिंग करने लगे. ग्लोबल बाजारों और पिछले सत्र की तेजी का असर आज ओपनिंग में दिखा, लेकिन शुरुआती कारोबार में वॉलेटिलिटी देखी जा रही है. 

सुबह 10.12 पर सेंसेक्स में 31.24 अंकों यानी 0.059% की गिरावट दर्ज की गई और इंडेक्स 52,667.76 पर था. इस दौरान निफ्टी में 0.20 अंकों यानी 0.0013% की गिरावट देखी गई. इंडेक्स 15,790.25 के लेवल पर बना हुआ था.

ओपनिंग में सेंसेक्स 145.80 अंकों यानी 0.28% की उछाल लेकर 52,844.80 के लेवल पर खुला और निफ्टी की ओपनिंग 49.50 अंकों यानी 0.31% की उछाल के साथ 15840 के लेवल पर हुई. आज ओपनिंग में लगभग 1359 शेयरों में तेजी आई है और 493 शेयर गिरे हैं. 66 स्थिर थे. बीएसई सेंसेक्स पर 18 शेयर हरे निशान में खुले. 

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में रही. इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और एसबीआई में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली.

अमेरिकी बाजारों से प्रभावित होकर एशियाई बाजार भी तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे. निक्केई और हांग सेंग में 0.5 फीसदी की तेजी आई. कॉस्पी और ताइवान इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी आई. 

(भाषा से इनपुट के साथ)

लेखक NDTV Profit Desk