स्पाइसजेट कम किराए की दौड़ में, कीमतें 1499 से शुरू

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आज घरेलू बाजार में कम किराए की दौड़ में शामिल हो गई और उसने सीमित अवधि के लिए पांच लाख सीटों की बुकिंग शुरू की है, जिनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होगी।

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आज घरेलू बाजार में कम किराए की दौड़ में शामिल हो गई और उसने सीमित अवधि के लिए पांच लाख सीटों की बुकिंग शुरू की है, जिनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होगी।

स्पाइसजेट ने विज्ञप्ति में कहा कि तीन दिन की सुपर सेल पेशकश के तहत यह बुकिंग आज से की जा सकती है। टिकट की बुकिंग 15 फरवरी से 30 जून के बीच यात्रा के लिए होगी।

प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरएशिया इंडिया की सात दिन बुकिंग अवधि में रियायती किराए की योजना की घोषणा के दो दिन बाद स्पाइसजेट ने यह घोषणा की है।

लेखक NDTV Profit Desk