त्योहारों के लिए स्पाइसजेट का ऑफर, टिकट के दाम 1888 रु. से शुरू

आगामी त्योहारी मौसम से पहले अधिकाधिक यात्रियों को बटोरने के लिए किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को नई बिक्री योजना पेश की, जिसके तहत सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सभी कुछ मिलाकर) से शुरू होगी।

आगामी त्योहारी मौसम से पहले अधिकाधिक यात्रियों को बटोरने के लिए किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को नई बिक्री योजना पेश की, जिसके तहत सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सभी कुछ मिलाकर) से शुरू होगी।

कंपनी के मुताबिक, यात्री नई योजना के तहत बुकिंग 25 अगस्त से 27 अगस्त 2014 के बीच कर सकते हैं। यह बुकिंग 25 सितंबर और 15 जनवरी 2015 के बीच घरेलू मार्गों की उड़ानों के लिए होगी।

कंपनी ने कहा कि जो ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये उसकी वेबसाइट पर ही भुगतान करेंगे, उनके लिए सुविधा शुल्क भी माफ कर दिया गया है।

लेखक NDTV Profit Desk