गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lanka) ने ऋण पुनर्गठन में मदद के लिए चुनी गई विदेशी ऋण सलाहकार फर्म लैजार्ड के जरिये भारत, चीन और जापान के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पड़ोसी मुल्क ने लैजार्ड को द्विपक्षीय और अन्य ऋण धारकों के साथ चर्चा करने के लिए काम पर रखा है. इस बारे में श्रीलंका के मंत्री रमेश पाथीराना ने समाचार पत्र आइसलैंड के हवाले से कहा,“ बातचीत जारी है और उम्मीद है कि इस सिलसिले में आम सहमति बन जाये.” अंर्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) से मदद पाने के लिये श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन काफी अहम है.
ADVERTISEMENT
आईएमएफ का कहना है कि श्रीलंका के लेनदारों से ऋण राहत और बहुपक्षीय भागीदारों से अतिरिक्त वित्तपोषण की जरूरत होगी ताकि ऋण स्थिरता सुनिश्चित करने और वित्तपोषण अंतराल को बंद करने में मदद मिल सके.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)