सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 202.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,362.55 पर और निफ्टी 62.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,851.20 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 202.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,362.55 पर और निफ्टी 62.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,851.20 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.95 अंकों की गिरावट के साथ 19,511.97 पर खुला और 202.37 अंकों यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 19,362.55 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,511.97 के ऊपरी और 19,338.52 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,884.80 पर खुला और 62.90 अंकों यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 5,851.20 बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,893.85 के ऊपरी और 5,842.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 64.68 अंकों की गिरावट के साथ 6,395.63 पर और स्मॉलकैप 80.01 अंकों की गिरावट के साथ 6,237.64 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.50 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 Market Closing: बाजार में तेजी; निफ्टी 114 अंक चढ़कर बंद, मेटल, ऑटो में खरीदारी
2 बाजार में रही तेजी; निफ्टी 22,200 के करीब बंद, मेटल, ऑटो चढ़े
3 अप्रैल में जमकर हुईं M&A डील, टॉप-5 में से 3 अदाणी ग्रुप की, वॉल्यूम 11 महीने की ऊंचाई पर