सेंसेक्स 143 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.88 अंकों की गिरावट के साथ 19,427.56 पर और निफ्टी 36.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,872.60 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.88 अंकों की गिरावट के साथ 19,427.56 पर और निफ्टी 36.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,872.60 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.43 अंकों की गिरावट के साथ 19570.01 पर खुला और 142.88 अंकों यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 19,427.56 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,673.16 के ऊपरी और 19,383.13 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.95 अंकों की तेजी के साथ 5,914.90 पर खुला। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,945.65 के ऊपरी और 5,861.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 39.89 अंकों की गिरावट के साथ 6,386.13 पर और स्मॉलकैप 52.23 अंकों की गिरावट के साथ 6,179.53 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (2.49 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.02 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.05 अंक) में तेजी रही।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार मिक्स होकर बंद; निफ्टी 22,500 के करीब, मेटल, PSU बैंक चढ़े