सेंसेक्स में 110 अंकों की गिरावट

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 109.62 अंकों की गिरावट के साथ 18,682.31 पर और निफ्टी 34.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,684.25 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 109.62 अंकों की गिरावट के साथ 18,682.31 पर और निफ्टी 34.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,684.25 पर बंद हुआ।
 
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.93 अंकों की गिरावट के साथ 18,768.00 खुला और 109.62 अंकों या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 18,682.31 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,769.59 के ऊपरी और 18,611.76 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,703.30 पर खुला और 34.45 अंकों या 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 5,684.25 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,711.70 के ऊपरी और 5,660.00 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 35.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,671.62 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 24.14 अंकों की गिरावट के साथ 7169.75 पर बंद हुआ।
 
बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। दो सेक्टरों तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.84 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.43 फीसदी) में तेजी देखी गई।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में तेजी; निफ्टी 22,000 के पार; मेटल, फार्मा में खरीदारी
2 Brokerage View: एशियन पेंट्स, टाटा पावर और भारत पेट्रोलियम पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज, कितना टारगेट प्राइस?