शेयर बाजार रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से निराश, सेंसेक्स लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 204.97 अंक लुढ़ककर 18,430.85 पर और निफ्टी 67.70 अंक फिसल कर 5,597.90 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 204.97 अंक लुढ़ककर 18,430.85 पर और निफ्टी 67.70 अंक फिसल कर 5,597.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 6.19 अंकों की तेजी के साथ 18,642.01 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 9.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,656.35 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 66.13 अंकों की गिरावट के साथ 6,508.64 पर और स्मॉलकैप 88.88 अंकों की गिरावट के साथ 6,954.74 पर बंद हुआ।

लेखक NDTV Profit Desk