सेंसेक्स 122 अंकों की गिरावट की बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 122.13 अंकों की गिरावट के साथ 29,000.14 पर और निफ्टी 40.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 122.13 अंकों की गिरावट के साथ 29,000.14 पर और निफ्टी 40.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ।
            
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 95.13 अंकों की तेजी के साथ 29,217.40 पर खुला और 122.13 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 29,000.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,253.06 के ऊपरी और 28,900.41 के निचले स्तर को छुआ।   
            
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 8,823.15 पर खुला और 40.85 अंकों या 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,837.30 के ऊपरी और 8,726.65 के निचले स्तर को छुआ।
            
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,768.23 पर और स्मॉलकैप 30.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,426.78 पर बंद हुआ।   
            
बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.99 फीसदी), तेज खतप उपभोक्ता वस्तुएं (1.06 फीसदी), धातु (0.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.50 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।       
       
बीएसई के बैंकिंग (2.61 फीसदी), रियल्टी (1.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी) और वाहन (0.66 वाहन) सेक्टरों में गिरावट रही।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs) क्यों हैं सोना खरीदने का सबसे बेहतर विकल्प?
2 बाजार में तेजी; निफ्टी 22,000 के पार; मेटल, फार्मा में खरीदारी
3 Brokerage View: एशियन पेंट्स, टाटा पावर और भारत पेट्रोलियम पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज, कितना टारगेट प्राइस?