सेंसेक्स जोरदार गिरावट के साथ 538 अंक गिरा

उधर, रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को पिछले 13 महीने के निम्नतम स्तर 63.54 तक पहुंच गया। यह 13 नवंबर, 2013 के बाद सबसे निचला स्तर है, जब रुपया 63.90 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 538.12 अंकों की गिरावट के साथ 26,781.44 पर और निफ्टी 152.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,067.60 पर बंद हुआ।

उधर, रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को पिछले 13 महीने के निम्नतम स्तर 63.54 तक पहुंच गया। यह 13 नवंबर, 2013 के बाद सबसे निचला स्तर है, जब रुपया 63.90 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.38 अंकों की गिरावट के साथ 27,181.18 पर खुला और 538.12 अंकों या 1.97 फीसदी गिरावट के साथ 26,781.44 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,199.37 के ऊपरी और 26,736.23 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,172.60 पर खुला और 152.00 अंकों या 1.85 फीसदी गिरावट के साथ 8,067.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,189.35 के ऊपरी और 8,052.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 297.89 अंकों की गिरावट के साथ 9,764.69 पर और स्मॉलकैप 369.29 अंकों की गिरावट के साथ 10,628.62 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के धातु (4.17 फीसदी), रियल्टी (3.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (3.08 फीसदी), बैंकिंग (2.91 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (2.75 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में रही मजबूती, निफ्टी 22,050 के करीब बंद, एनर्जी, मेटल, FMCG चढ़े
2 Market Closing: पांच दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक; निफ्टी 98 अंक चढ़कर बंद, मेटल, ऑयल और गैस में खरीदारी
3 Akshaya Tritiya 2024: गोल्‍ड का इलेक्‍शन कनेक्‍शन! चुनावों के दौरान कैसी रही है सोने की डिमांड, इस बार क्‍या है उम्‍मीदें?